फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sonnet wins resoundingly, Aryan becomes the star of the match

Agra News: सोनेट की धमाकेदार जीत, आर्यन बने मैच के सितारे

Wed, 20 May 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Sonnet wins resoundingly, Aryan becomes the star of the match
सोनेट क्रिकेट अकादमी,
आगरा। सिकंदरा रोड स्थित सोनेट क्रिकेट मैदान पर खेले गए किड्स प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में सोनेट क्रिकेट अकादमी, आगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंश प्रताप मेमोरियल क्रिकेट अकादमी, टूंडला को 8 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। आर्यन प्लेयर ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अंश प्रताप मेमोरियल क्रिकेट अकादमी की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष ने 47 रन की पारी खेली, जबकि कनव ने 23 रन का योगदान दिया। सोनेट क्रिकेट अकादमी की ओर से वशिष्ठ, गोविंद, अभय और आर्यन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए। 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनेट क्रिकेट अकादमी ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 16.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से नितेश ने 37 रन और श्याम ने 33 रन की उपयोगी पारी खेली। अंश प्रताप अकादमी की ओर से देव, आदर्श और अभि को 1-1 विकेट मिला। मैच में दो विकेट लेने के अलावा 17 रन बनाकर हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले आर्यन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार अर्पित गौतम ने प्रदान किया। इस दौरान सूरज, मयंक, पारस, गगन, बिरजू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed