फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son wandering in search of old mother missing for eight days

मथुरा: मां की तलाश में भटक रहा बेटा, आठ दिन से लापता है वृद्धा; सुराग जुटा रही पुलिस

Tue, 12 Dec 2023 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Dec 2023 09:59 AM IST
सार

ऑटो में सवार होकर वृद्धा राया के लिए निकली थी, उसके बाद से वृद्धा का कोई पता नहीं है। बेटे ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
 

विज्ञापन
Son wandering in search of old mother missing for eight days
मथुरा पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन पानीघाट तिराहा से ऑटो रिक्शा में राया के लिए सवार हुई 70 वर्षीय वृद्ध महिला 3 दिसंबर की सुबह लापता हो गई, जिसका आठ दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। महिला का पुत्र गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद तलाश में भटक रहा है।
विज्ञापन


मूलरूप से हाथरस जिले के मुरसान थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया निवासी भूरी सिंह मां शांति देवी के साथ मोहिनी नगर में रह रहा था। 3 दिसंबर सुबह करीब 11 बजे भूरी सिंह ने गांव जाने के लिए मां शांति देवी को वृंदावन परिक्रमा मार्ग पानीगांव तिराहा से एक ऑटो में राया के लिए बैठाया था, लेकिन देर शाम तक वह गांव नहीं पहुंचीं। संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन पता नहीं लगने पर वृंदावन कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


बेटे भूरी सिंह ने बताया कि उसने मां को ऑटो में बैठाया था, वह सोने के आभूषण कान में पहने थीं। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लापता महिला के बेटे की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  इश्क का जुनून: पुलिसकर्मी बने गवाह, प्रेमी युगल ने थाने में किया प्यार का इजहार; फिर भी जिद न हुई पूरी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed