फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son killed father in tundla

बेटे ने पिता की सरिया से पीट पीटकर की हत्या, रात में ही शव को जलाया

Wed, 05 Sep 2018 07:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Updated Wed, 05 Sep 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
Son killed father in tundla
प्रतीकात्मक तस्वीर

टूंडला में पिता-पुत्र के संबंधों को तार-तार करने वाली घटना हुई। पुत्र ने पिता को पहले सरिया से पीट-पीटकर तब तक मारा, जब तक उन्होंने दम नहीं तोड़ दिया। इस घटना को अंजाम देने से भी पुत्र को संतोष नहीं हुआ, उसने पिता के मृत शरीर को जला भी दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन


टूंडला के थाना पचोखरा के गांव मरसेना में 63 वर्षीय मुरली सिंह पुत्र राम चंद्र के तीन लड़के हैं। संतोष, धर्मेंद्र और नंद किशोर। मुरली अपने मझले (बीच के) पुत्र के साथ रहता था। उसने अपने बड़े और छोटे दोनों बेटों को 10-10 बीघा खेती दे दी थी और मझले बेटों को 70 बीघा। पिता ने धर्मेंद्र की पत्नी रेखा देवी के नाम पर खेत नाम कर दिया था। इसे लेकर पुत्रों से विवाद बढ़ने लगा था। 
विज्ञापन


इसी जमीनी विवाद को लेकर पुत्र नंदकिशोर ने सोमवार देर रात पिता पर ताबड़तोड़ सरिया से हमला कर दिया। उसने पिता पर कई वार किए, जिससे मुरली सिंह की मौत हो गई। इसके बाद भी कलयुगी पुत्र का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने शव को जला दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की हत्या के मामले पर सुबह तक कई तरह की चर्चाएं होती रहीं। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पिता को रात में ही जलाने को लेकर दो भाइयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि नंद किशोर फरार है। पूरा मामला जमीन बंटवारे के विवाद से जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed