फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son in law shows high voltage drama and burnt bike in Firozabad after dispute with his wife

Firozabad: ससुराल में दामाद का हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने साथ चलने से किया मना तो बाइक में लगा दी आग

Tue, 19 Jul 2022 05:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 05:59 AM IST
सार

ससुराल में दामाद का हाई वोल्टेज ड्रामा देख सभी हैरान रह गए। पत्नी को लाने के लिए पति ससुराल पहुंचा था, जब पत्नी ने इनकार कर दिया तो उसने ससुराल में ही अपनी बाइक में आग लगा दी।
 

विज्ञापन
son in law shows high voltage drama and burnt bike in Firozabad after dispute with his wife
जलती हुई बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में मायके में रह रही पत्नी के साथ चलने से इंकार करने पर गुस्साए पति ने अपनी बाइक में आग लगा दी। बाइक की लपटें उठती देख पति मौके से भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला मायके में रह रही है।
विज्ञापन


लाइनपार थाना के मोहल्ला छारबाग निवासी पिरागो देवी की ससुराल आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव धौलपुरा में है। पिरागो देवी का पति शोभाराम शराब पीने का आदी है। इसका वह विरोध करती है। इस विवाद के चलते पिरागो देवी पिछले एक साल से मायके में बच्चों के साथ रह रही है। पिरागो देवी पर छह बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन

ससुराल पहुंचा था पत्नी को लाने

लाइनपार थाना पुलिस का कहना है कि रविवार शाम शोभाराम पत्नी पिरागो और बच्चों को घर ले जाने के लिए ससुराल आया था। पिरागो ने पति के साथ ससुराल जाने से मना कर दिया। इस पर आक्रोशित शोभाराम ने खुद की बाइक में आग लगा दी। आग की लपटों के बीच बाइक को जलता देख शोभाराम मौके से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को इस बात का है डर 

लाइनपार थाना पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। थानाध्यक्ष लाइनपार शिव कुमार चौहान का कहना है कि महिला को इस बात का डर है कि कहीं पति उसकी हत्या न कर दे। इसलिए वह बच्चों के साथ मायके में रह रही है। महिला द्वारा साथ जाने से मना करने पर युवक ने बाइक में आग लगा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed