फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son-in-law and his friend acquitted for murdering father-in-law

Agra News: ससुर की हत्या का आरोपी दामाद और उसका दोस्त बरी

Wed, 22 Jul 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law and his friend acquitted for murdering father-in-law
आगरा। नौसेना से रिटायर्ड ससुर की हत्या के मामले में अभियोजन पक्ष स्वतंत्र गवाह अदालत में पेश नहीं कर सका। परिस्थितिजन्य साक्ष्य की कड़ियां भी आपस में नहीं जुड़ सकीं। अपर जिला न्यायाधीश (4) पवन कुमार श्रीवास्तव ने साक्ष्य के अभाव में दामाद व अन्य को बरी कर दिया।
विज्ञापन

थाना सिकंदरा में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी की पत्नी सोनी उर्फ जेनित मसीह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पिता एडवर्ड मसीह उर्फ सुरेश नौसेना से रिटायर्ड होने के बाद ऑटो चलाते थे। 26 फरवरी, 2019 की शाम 5 वह घर से निकले इसके बाद वापस लौटकर नहीं आए। तलाश करने पर दूसरे आवास विकास दिन सेक्टर-11 में ऑटो के अंदर रक्तरंजित लाश मिली। देखने से लग रहा था कि उनके पिता की सिर में ईंट से प्रहार कर हत्या की गई हो। पीड़िता ने बताया कि उनके पिता थाना लोहामंडी क्षेत्र के बेसन बस्ती निवासी उनके पति आमिर के साथ घर से निकले थे। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने मृतक के दामाद आमिर और तोता का ताल निवासी उसके दोस्त लक्ष्य बिंद्रा को हिरासत में लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा था। अदालत में अभियोजन पक्ष की तरफ से मृतक की पुत्री सहित 13 गवाह पेश किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed