फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son and Father Death Falling shuttering in Mainpuri

मैनपुरीः आशियाना बनने से पहले हादसे ने छीन लीं खुशियां, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Tue, 08 Oct 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 08 Oct 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Son and Father Death Falling shuttering in Mainpuri
पिता-पुत्र के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला शोभा में सोमवार को शटरिंग हटाते समय निर्माणाधीन मकान का जीना टूट गया। मलबे के नीचे दबने से शटरिंग हटा रहे पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे से घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के गांव नगला शोभा निवासी 60 वर्षीय जबर सिंह मकान के एक हिस्से का निर्माण करा रहे थे। दस दिन पहले जीना का निर्माण कराते हुए लिंटर डलवाया था। सोमवार को पुत्र लालू के साथ जीना का लिंटर खोल रहे थे। 
विज्ञापन


पिता-पुत्र के शटरिंग हटाते ही जीना टूट गया और मलबा उनके ऊपर गिर पड़ा। चीख पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।

करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर पिता-पुत्र के शव मलबे से बाहर निकाले जा सके। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे में मृतक लालू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पति व बेटे को खो चुकी रामपूती भी बदहवास हैं और परिवार सदमे में है। मृतक खेती करके जीवन यापन करते थे।

नगला शोभा में 10 दिन पूर्व डाले गए जीना का गिरना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई इसे घटिया निर्माण सामग्री के चलते हादसा होना बता रहा है। तो कोई जबर सिंह की जल्दबाजी को दोष दे रहा है। 

रिषी कुमार, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। पिता पुत्र के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed