फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Some Woman Missing Due To Soil Collapse In Vrindavan Village Rescue Starts

मथुरा में बड़ा हादसा: वृंदावन के अक्रूर में मिट्टी की ढाय गिरी, एक महिला की मौत, तीन घायल

Wed, 21 Jul 2021 01:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 21 Jul 2021 01:04 AM IST
सार

देवशयनी एकादशी पर वृंदावन के गांव अक्रूर में कुछ महिलाएं और किशोरियां मिट्टी के एक टीले पर गई थीं। लेकिन मिट्टी धंसने से कुछ महिलाएं उसमें दब गईं। अस्पताल ले जाते समय एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Some Woman Missing Due To Soil Collapse In Vrindavan Village Rescue Starts
मिट्टी की ढाय गिरने के जेसीबी से चलता बचाव अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले के वृंदावन के गांव अक्रूर में मिट्टी की ढाय खिसकने से तीन किशोरियों और तीन महिलाएं मिट्टी में दब गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दो जेसीबी की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। इसमें से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के गांव अक्रूर के जंगल में देवशयनी एकादशी पर पूजन के लिए महिलाएं और किशोरियां मिट्टी लेने के लिए गई थीं। बरसात के कारण मिट्टी गीली होने पर खुदाई करते वक्त ढाय खिसक गई। 
विज्ञापन


इससे सभी महिलाएं और किशोरियां मिट्टी में दब गईं। ढाय के बाहरी किनारे पर होने के कारण 15 वर्षीय ललिता और राधा किसी तरह से मिट्टी से निकलकर शोर मचाते हुए गांव की ओर भागी। गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

जेसीबी से हटाई गई मिट्टी
लोगों ने स्थिति को देखते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया। क्षेत्रीय पार्षद उत्तम बघेल ने नगर निगम से जेसीबी की मदद मांगी। मौके पर पहुंची दो जेसीबी की मदद से मिट्टी में दबी एक किशोरी और तीन महिलाओं को बाहर निकाला गया। घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 

अद्धा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में रेनू (27) पत्नी जयबिहारी निवासी अक्रूर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जबकि रजनी (25) पत्नी वकील को जिला संयुक्त चिकित्सालय, आशा (30) पत्नी लवकुश और सावित्री (15) को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही मदद के लिए जेसीबी भेजी गई थी। 

मृतका के घर मचा कोहराम
देवशयनी एकादशी पर पूजन के लिए मिट्टी लेने गई 27 वर्षीय रेनू के घर पर घटना की सूचना से कोहराम मच गया। रेनू की दो छोटी बेटियां हैं। घटना के बाद आसपास के लोग भी रेनू के घर पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

अक्रूर में सबसे अधिक मिट्टी का खनन
कोतवाली वृंदावन के गांव अक्रूर के आसपास बड़ी संख्या में खनन होता है। ट्रैक्टर-ट्रॉली रात भर इस क्षेत्र में दौड़ती हैं। यमुना के बालू के साथ मिट्टी की जेसीबी से होने वाली खुदाई ने इस क्षेत्र में बड़े गड्डे कर दिए हैं। मंगलवार को जिस स्थल पर मिट्टी की ढाय खिसकने से यह बड़ी घटना हुई, वह गड्ढा भी गहरा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed