Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Soldier and brother accused of murdering wife arrested

Agra News: पत्नी का हत्यारोपी सैनिक और भाई गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2024 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Oct 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Soldier and brother accused of murdering wife arrested
पुलिस हिरासत में सैनिक का भाई काली शर्ट में
मैनपुरी। शहर में करहल चौराहे के पास किराए के मकान में रह रही पत्नी को मथुरा ले जाकर हत्या करने वाले सैनिक पति और सहयोगी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई ज्ञानेंद्र सिंह ने कोतवाली में बहन के गायब होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद निवासी ज्ञानेंद्र ने शनिवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि बहन सरिता सिंह (32) की शादी सैनिक गौरव सिंह चौहान निवासी गांव नाहिली थाना घिरोर के साथ वर्ष 2013 में की थी। बताया था कि पति के संबंध किसी अन्य महिला के साथ हो गए थे। इसके बाद पत्नी अपने छोटे बेटे के साथ शहर में करहल चौराहे के पास किराए के मकान में रह रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को गौरव अपने भाई सौरव व अन्य परिजन के साथ पत्नी सरिता को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गया था। मथुरा में ले जाकर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद रात को परिजन सरिता का शव लेकर पहले घिरोर में रुक कर मृतका के बड़े बेटे को दिलवाए जाने की मांग करते रहे। इसके बाद शहर में करहल चौराहे के पास जाम लगाकर हंगामा किया था। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए थे। एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि एक सूचना पर पति गौरव चौहान और सहयोग करने वाले भाई सौरव को मोहल्ला नगरिया से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से कार भी बरामद हुई है। दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed