{"_id":"6a2f1684fc5f06e1ce022a15","slug":"social-media-and-chatting-have-poisoned-relationships-two-households-are-on-the-verge-of-breaking-up-agra-news-c-364-1-ag11023-130172-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सोशल मीडिया और चैटिंग ने रिश्तों में घोला जहर, दो घर टूटने की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सोशल मीडिया और चैटिंग ने रिश्तों में घोला जहर, दो घर टूटने की कगार पर
Mon, 15 Jun 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। सोशल मीडिया और मोबाइल का अत्यधिक उपयोग वैवाहिक जीवन के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। रविवार को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में आए दो अलग-अलग मामलों ने साबित किया कि रातभर चैटिंग और वर्चुअल दुनिया की लत हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ रही है।
मामला-1:
प्रताड़ना से पत्नी को पड़ा लकवा
अछनेरा निवासी दिनेश ने परामर्श केंद्र में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी का विवाह 3 फरवरी, 2025 को मथुरा निवासी केशव के साथ हुआ था, जो प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। शादी के बाद से ही केशव रातभर फोन पर व्यस्त रहता था। एक दिन पत्नी ने फोन चेक किया तो उसकी अश्लील चैटिंग पकड़ी गई। इसके बाद ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और मायके से नया घर बनवाने का दबाव बनाया। अत्यधिक मानसिक तनाव से बेटी को लकवा मार गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने इलाज भी नहीं कराया।
मामला-2:
विरोध करने पर शराब पीने का दबाव
दूसरा मामला सिकंदरा निवासी युवती का है, जिसका विवाह वर्ष 2023 में जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिये अलीगढ़ निवासी अंशुल पुष्कर से हुआ था। युवती का आरोप है कि अंशुल रात-रात भर सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से चैट करता था। विरोध करने पर वह पत्नी पर साथ बैठकर शराब पीने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर मारपीट की। अब पति खुद को पाक-साफ बताने के लिए पत्नी पर ही शराब पीने का झूठा आरोप लगा रहा है। रविवार को चौथी सुनवाई में भी युवती घर बचाने की जिद पर अड़ी रही जबकि पति ने साथ रहने से साफ मना कर दिया।