फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Social audit team will be selected for every village

Agra News: हर गांव के लिए सोशल ऑडिट टीम का होगा चयन

Sun, 25 Feb 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Social audit team will be selected for every village
हर गांव के लिए सोशल ऑडिट टीम का होगा चयन
विज्ञापन

विकासखंड स्तर पर डीएम की देखरेख में पूरी होगी प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। ग्रामसभाओं में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का सत्यापन करने को विकासखंड स्तर पर हर गांव के लिए सोशल ऑडिट टीम का चयन किया जाएगा। एक ऑडिट टीम में चार सदस्य होंगे। यही टीम ग्रामसभाओं में कराए गए विकास कार्यों की हकीकत परखेगी। डीएम की देखरेख में सोशल ऑडिट टीमों का चयन होगा।

मैनपुरी विकासखंड मुख्यालय पर 26 फरवरी को सुबह 11 बजे से एक बजे तक, विकासखंड मुख्यालय जागीर पर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चयन प्रक्रिया होगी। सुल्तानगंज विकासखंड मुख्यालय पर 28 फरवरी को सुबह 11 बजे से एक बजे तक, विकासखंड मुख्यालय कुरावली पर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चयन प्रक्रिया होगी। घिरोर विकासखंड मुख्यालय पर 29 फरवरी को सुबह 11 बजे से एक बजे तक, विकासखंड मुख्यालय करहल पर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चयन प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि विकासखंड बेवर मुख्यालय पर एक मार्च को सुबह 11 बजे से एक बजे तक, किशनी विकासखंड मुख्यालय पर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चयन प्रक्रिया होगी। बरनाहल विकासखंड मुख्यालय पर दो मार्च को सुबह 11 बजे से एक बजे तक चयन प्रक्रिया होगी। चयन टीम में डीएम द्वारा नामित जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा सदस्य सचिव के रूप में जिला सोशल ऑडिट समन्वयक मंजू यादव शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed