{"_id":"64e1f8ebbd477f73f7079051","slug":"snake-bit-the-farmer-who-went-to-collect-grass-on-the-field-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-2993-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत पर घास लेने गए किसान को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत पर घास लेने गए किसान को सांप ने डसा, मौत
Sun, 20 Aug 2023 04:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 20 Aug 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
खेत पर घास लेने गए किसान को सांप ने डसा, मौत
-भूमिराजपुर में हुई घटना, हादसे के बाद घर में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव भूमिराजपुर में शनिवार की देर शाम खेत पर घास लेने गए एक किसान को सांप ने डस लिया। परिजन इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद ले गए। वहां चिकित्सकों देर रात मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
औंछा थाना क्षेत्र के गांव भूमिराजपुर निवासी किसान अजय कुमार (40) शनिवार की शाम को खेत पर घास लेने के लिए गया था। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। सांप के काटने के कुछ देर बाद ही अजय की तबीयत बिगड़ने लगी। जानकारी होने के बाद परिजन इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद ले गए। वहां देर रात करीब 10 बजे अजय ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शव को लेकर परिजन गांव आ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद भूमिराजपुर में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।