{"_id":"60fe5e61aa343c646f3c681a","slug":"sn-medical-college-roof-conected-with-eachother-treatment-for-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा मांगे एम्स: सातों बहुमंजिला ब्लॉक की छतें जुड़ी रहेंगी, आसानी से शिफ्ट होंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मांगे एम्स: सातों बहुमंजिला ब्लॉक की छतें जुड़ी रहेंगी, आसानी से शिफ्ट होंगे मरीज
Mon, 26 Jul 2021 12:54 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:54 PM IST
सार
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि इंटीग्रेटेड प्लान में एसएन 45 एकड़ में होगा। सभी विभागों को बहुमंजिला इमारतों में शिफ्ट करेंगे, इसमें ऑपरेशन थिएटर, लैब, डॉक्टरों के चेंबर समेत अन्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
एसएन: सुपर स्पेशियलिटी सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड प्लान आधुनिक मॉडल पर बना है। इसके सभी पुरानी इमारतों को तोड़कर सात बहुमंजिला इमारत के ब्लॉक बनेंगे। इनको एक-दूसरे को छत के जरिए जोड़ा जाएगा, जिससे मरीजों को झट से जरूरत पर दूसरे विभाग में शिफ्ट किया जा सकेगा।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि इंटीग्रेटेड प्लान में एसएन 45 एकड़ में होगा। सभी विभागों को बहुमंजिला इमारतों में शिफ्ट करेंगे, इसमें ऑपरेशन थिएटर, लैब, डॉक्टरों के चेंबर समेत अन्य सुविधाएं होंगी। इनको छत से छत तक रास्ता बनाया जाएगा, जिससे मरीजों और स्टाफ को जमीन से होकर दूसरे भवन को नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय की बचत होगी और मरीजों की शिफ्टिंग में परेशानी से भी बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
एसएन में 350 सीट की बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी
एसएन मेडिकल कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी। यह चार मंजिला होगी। बेसमेंट में पार्किंग होगी। पहली मंजिल पर कैंटीन होगी। दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर एमबीबीएस, पीजी छात्र और शिक्षकों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें 350 सीटें होगी। 40 कंप्यूटर की लैब भी होगी, इसका 26 करोड़ रुपये का बजट है। यह घड़ी वाली इमारत के पीछे ब्लड बैंक की पुरानी इमारत पर बनाई जाएगी।
विज्ञापन
आगरा मांगे एम्स: सात ब्लॉक में होंगी 46 इमारतें, एक जगह ही जांच, इलाज और ऑपरेशन की सुविधा