फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   smart classis in 12 school

माध्यमिक विद्यालयों में बनेगी स्मार्ट क्लासेस, लगाए जाएंगे डिजीटल बोर्ड

Thu, 29 Oct 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
smart classis in 12 school
कासगंज। माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासे बनाए जानें के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा कवायद शुरु की गई हैं। अब माध्यमिक विद्यालयों की क्लासेज को स्मार्ट बनाए जाने के लिए उनमें डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रथम चरण में 12 विद्यालयों इसके लिए चिहिन्त किया गया है।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड के लगभग सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज हैं। इसी तरह जनपद में संचालित उत्तर प्रदेश बोर्ड के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज की पहल शुरू होने वाली है। जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा 12 विद्यालयों इसके लिए चिहिन्त किया गया है, जिनमें पहले स्मार्ट क्लासेज संचालित किए जाने के लिए डिजिटल बोर्ड लगवाए जाएंगे। चिह्नित विद्यालयों में 2 राजकीय एवं 10 माध्यमिक विद्यालय हैं। इससे पूर्व जिन विद्यालयों में डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे उनके प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को डिजिटल बोर्ड को चलाने के लिए संबंधित एजेंसी के द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में विद्यालयों का आंकड़ा-
- 11 राजकीय माध्यमिक विद्यालय
- 28 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय
- 11 सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय
- 220 वित्तविहीन विद्यालय हैं
माध्यमिक विद्यालयों के बच्चे भी पढ़ सकेंगे डिजिटल बोर्ड पर
प्रथम चरण में स्मार्ट क्लासेज के लिए 12 विद्यालयों को चिन्हित किया है। इन सभी में डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनसे विद्यार्थियों का पठन पाठन होगा। अब माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को भी डिजिटल बोर्ड से पढ़ने को मिलेगा। इस संबंध में शीघ्र विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से बैठक की जाएगी। - रवेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed