फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Slow pace of cane payment, notice issued to sugar mill

गन्ना भुगतान की रफ्तार धीमी, चीनी मिल को नोटिस जारी

Wed, 21 Jul 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Slow pace of cane payment, notice issued to sugar mill
कासगंज। नए पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ने के भुगतान की रफ्तार बेहद धीमी है। 54 करोड़ रुपये के बकाए में से अब तक मात्र 81 लाख रुपये का भुगतान ही चीनी मिल कर सकी है। इसको लेकर किसान परेशान हैं। इधर किसानों के बकाए गन्ना भुगतान के लिए विभाग ने भी गंभीरता दिखाई है। विभाग ने चीनी मिल को नोटिस जारी कर भुगतान तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

न्यौली चीनी मिल ने जिले के गन्ना किसानों के साथ साथ बदायूं और अलीगढ़ जनपद के किसानों का गन्ना भी इस पेराई सत्र में खरीदा था। गन्ने की पेराई व्यवस्थित रूप से हुई उसके बाद चीनी भी तैयार हो गई, लेकिन चीनी मिल किसानों के खरीदे गए गन्ने के ऐवज बकाए भुगतान को लेकर गंभीर नहीं दिखी। तभी तो पेराई बंद होने के चार महीने गुजर जाने के बाद भी किसानों को मात्र आंशिक भुगतान हो सका है। कुल बकाए में से 81 लाख रुपये का भुगतान हुआ है।
विज्ञापन

भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। गन्ना किसानों ने जिला प्रशासन और गन्ना विभाग से मांग की है कि जल्द ही बकाए गन्ने का भुगतान कराया जाए। इधर जिला गन्ना अधिकारी ने चीनी मिल को नोटिस जारी कर किसानों के बकाए का जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना किसानों की बात-
- नए पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। जिससे परेशानी हो रही है। खेतीवाड़ी की लागत महंगी है। ऐसे में बकाए गन्ने का भुगतान हो जाए तो सहूलियत मिलेगी- हरिओम मिश्रा।
- इस सत्र में तो भुगतान दूर, पुराने सत्र के बकाए का भुगतान भी नहीं मिला है। कई बार चीनी मिल और गन्ना विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ- पाना देवी।

आंकड़े की नजर से-
- 17 लाख क्विंटल गन्ना इस सत्र में चीनी मिल ने खरीदा है।
- 54 करोड़ रुपये का भुगतान चीनी मिल पर था बकाया।
- 81 लाख रुपये का ही अब तक हुआ है भुगतान।
- 53.19 करोड़ रुपये चीनी मिल पर है बकाया।
न्यौली चीनी मिल को नोटिस जारी कर खरीदे गए गन्ने की ऐवज बकाए भुगतान के निर्देश दिए गए हैं। किसानों का अधिक से अधिक भुगतान कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। - ओम प्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed