{"_id":"675671042c6bbffac10abf15","slug":"slit-throat-blood-soaked-clothes-dead-body-of-a-woman-found-on-agra-gwalior-highway-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कटा हुआ गला, खून से लथपथ कपड़े...आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ऐसे हाल में मिली महिला की लाश; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कटा हुआ गला, खून से लथपथ कपड़े...आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ऐसे हाल में मिली महिला की लाश; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 09 Dec 2024 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 09 Dec 2024 09:54 AM IST
सार
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर महिला का खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला की गला काटकर हत्या की गई है। पास में ही एक चाकू भी मिला है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाना इरादत नगर के गांव नगला इमली के पास झाड़ियां में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 35 साल है। उसके हाथ पर सुरेश और राहुल लिखा हुआ है। महिला ने चप्पल भी पहन रखी है। गले में मंगलसूत्र और मांग भरी हुई है। पीला सूट और सिलेटी जर्सी पहने हुए है। महिला के शव के पास धारदार चाकू भी पड़ा मिला है। माना जा रहा है कि इसी चाकू से उसका गला काटा गया है। थाना प्रभारी इरादत नगर भूपेंद्र बालियान ने बताया कि छानबीन की जा रही है। मृतका की शिनाख्त के प्रयास में पुलिस टीम जुटी हुई है।