फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sky Lightning Falls On Mahavan Chairman's House Son Dies

मथुरा: महावन चेयरमैन के मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, पुत्र की मौत

Mon, 04 Jan 2021 04:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 04 Jan 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
Sky Lightning Falls On Mahavan Chairman's House Son Dies
आकाशीय बिजली गिरने से ढहा मकान, मलबा देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में मौसम का कहर देखने को मिला। रविवार की रात आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश के चलते महावन कस्बे में एक मकान भरभरा कर गिर गया। मकान में सो रहे चेयरमैन पुत्र की मौत हो गई। इसके अलावा 27 पशु भी मलबे में दब कर मर गए। कस्बे में मातम पसर गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मलबा हटा कर चेयरमैन पुत्र के शव को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


इंडियन ओवरसीज बैंक डकैती का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी हुआ घायल
विज्ञापन


नगर पंचायत महावन के चेयरमैन हाजी चुन्नू का बलदेव-मथुरा रोड पर मकान है। उसी के निकट उनके उनके पुत्र वकील का मकान है। रविवार की रात 11 बजे आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश के चलते वकील (38 वर्ष) का मकान कमरे और बरामदा भरभरा कर गिर पड़े। बरामदे में वकील सो रहे थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बरामदे में 24 बकरे-बकरियां, एक गाय और दो भैंस बंधी थीं। सभी की मलबे में दब कर मौत हो गई। कई पशुओं को आसपास के लोगों ने मलबा हटा कर बचा लिया। मकान के गिरने से हुई तेज आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन ओवरसीज बैंक डकैती का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी हुआ घायल

लोगों ने वकील को मलबे से बाहर निकाला। पशुओं को भी मलबे से बाहर निकाला। एसडीएम कृष्णानंद तिवारी, क्षेत्राधिकारी आरती सिंह, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्यों को देखा। मलबे में दबे पशुओं को निकाले गए। लोगों ने चेयरमैन हाजी चुन्नू को ढाढ़स बंधाया। चेयरमैन व उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के चार पुत्र हैं। सबसे बड़ा पुत्र 12 वर्ष का है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। मौके पर भीड़ लगी थी। चेयरमैन हाजी चुन्नू ने पुत्र का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed