फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bank Robbery Case: Agra Police Arrests One Robber In Encounter

इंडियन ओवरसीज बैंक डकैती का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी हुआ घायल

Mon, 04 Jan 2021 10:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 04 Jan 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
Bank Robbery Case: Agra Police Arrests One Robber In Encounter
मुठभेड़ स्थल पर एसएसपी व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा सदर के रोहता में इंडियन ओवरसीज बैंक में डकैती के मामले में फरार 50 हजार के इनामी बदमाश बंटी को रविवार रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लग गई। बदमाश के पास से बैंक से लूटे गए तकरीबन छह लाख बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर को इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में तकरीबन 57 लाख रुपये की लूट की थी। इस घटना में छह बदमाश शामिल थे। इनमें से पांच को गिरफ्तार करके पूर्व में जेल भेजा गया था। एक आरोपी खंदारी निवासी बंटी फरार था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन



रविवार रात को रोहता चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश नजर आए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी बंटी है। उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक सिपाही भी घायल हुआ है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से 6 लाख रुपये, तमंचा और बाइक बरामद की गई है। आरोपी की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ऐसे लुटेरों तक पहुंची पुलिस
खेरिया मोड़ से जगनेर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दो बदमाश नजर आए। एक का चेहरा कुछ साफ नजर आ रहा था। इसकी पहचान खंदारी निवासी सनी जाटव के रूप में हुई। पुलिस ने उसके बारे में पड़ताल की। उसका मोबाइल नंबर मिल गया। इस पर उसकी कॉल डिटेल चेक की। 

संबंधित खबर: आगरा बैंक डकैती का खुलासा: कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, पांच गिरफ्तार, 32 लाख रुपये बरामद

पुलिस को खंदारी निवासी ठाकुरदास का नंबर मिला। ठाकुरदास बैंक कर्मचारी पुनीत का दोस्त निकला। पुनीत के मोबाइल में उसका नंबर मिला। पुनीत और ठाकुरदास में बातचीत होती है। इसके बाद पुलिस ने पुनीत से सख्ती से पूछताछ की तो रविवार को उसने डकैती डालने का राज खोल दिया।

पुलिस को घटना के बाद से ही पुनीत पर शक था। वह रो-रोकर बता रहा था कि बदमाशों ने उसे बहुत पीटा जबकि शरीर पर पिटाई के निशान नहीं थे। उससे लगातार पूछताछ चल रही थी लेकिन वह राज नहीं उगल रहा था। जब पुलिस के हाथ सुराग लगा तो उसने सारा सच उगल दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed