Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SK Bhagat has been appointed ADG, Agra Zone.

Agra News: एडीजी आगरा जोन बनाए गए एसके भगत

Fri, 22 May 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
SK Bhagat has been appointed ADG, Agra Zone.
अनुपम कुलश्रेष्ठ व एसके भगत
आगरा। शासन ने बृहस्पतिवार को आगरा जोन की पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ का तबादला कर दिया। उन्हें कानपुर जोन की एडीजी बनाया गया है। उनके स्थान पर पुलिस मुख्यालय में एडीजी क्राइम के पद पर तैनात आईपीएस एसके भगत को एडीजी आगरा जोन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

1995 बैच की आईपीएस अधिकारी अनुपम कुलश्रेष्ठ को 20 अगस्त, 2023 को आगरा में तैनाती मिली थी। यहां से पहले वो लखनऊ में तैनात थीं। उन पर ट्रैफिक और महिला हेल्पलाइन की एडीजी थीं। उन्होंने अपने आगरा के कार्यकाल में कई अभियान चलाएं। पुलिसिंग को बेहतर करने के लिए कवायद की। हाईटेक तरीके से अपराध और अपराधियों की धरपकड़ पर जोर दिया।
विज्ञापन

ऑपरेशन जागृति चलाया। इसमें गांव-गांव, गली-मोहल्लों में जागरूकता अभियान चलाए गए। शिकायतों के निस्तारण पर आगरा को दो बार पहला स्थान दिलाया। कई बड़ी घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। आगरा जोन में आ रहे आईपीएस एसके भगत वर्ष 1998 बैच के अधिकारी हैं। वह मूलरूप से धनबाद के रहने वाले हैं। वह वर्ष 2012 में डीआईजी बने। जनवरी 2016 में आईजी पर प्रमोशन हो गया। उनको डीजी मेडल से पुरस्कृत किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाना है। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण तत्काल होना चाहिए। शासन के दिशानिर्देशों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश देंगे। अपने अनुभव साझा कर अच्छे कार्य कराने पर जोर रहेगा। नए तरीके से होने वाले साइबर अपराध पर सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस को तैयार करेंगे।

अनुपम कुलश्रेष्ठ व एसके भगत

अनुपम कुलश्रेष्ठ व एसके भगत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed