{"_id":"6809b1afe6afbbf3d60f8475","slug":"sisters-in-law-did-not-understand-pain-attempted-to-murder-the-widow-for-property-case-registered-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पति की मौत के बाद नंदों ने नहीं समझा दर्द...जायदाद के लिए विधवा के कत्ल का प्रयास, दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पति की मौत के बाद नंदों ने नहीं समझा दर्द...जायदाद के लिए विधवा के कत्ल का प्रयास, दर्ज हुआ केस
Thu, 24 Apr 2025 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Apr 2025 09:06 AM IST
सार
विधवा महिला की नंद उसकी जायदाद के लिए हाथ धोकर पीछे पड़ गई हैं। विधवा महिला की जान लेने तक का प्रयास किया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : freepik, AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में लंबी बीमारी के चलते एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि तेरहवीं हाेने से पहले ननद और अन्य परिजन मकान बेचकर जायदाद में हिस्सा मांगने लगे। विरोध पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। नोटिस भेजने पर रास्ते में अभद्रता की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
लंबी बीमारी की वजह से हुई थी पति की मौत
मऊ रोड, पुष्पकुंज निवासी निभा जादौन ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि लंबी बीमारी के चलते उनके पति देवेंद्र की 16 अगस्त 2024 को मौत हो गई। इस दौरान उनके घर पर आईं उनकी ननद पूनम और सीमा के पति इंद्रपाल ने मकान को बेचकर उनसे हिस्सा मांगा। उन्होंने कहा कि अभी गम का माहौल है ऐसी बात मत करो। इस बात से नाराज होकर ननद गालियां देने लगीं। इस दौरान इंद्रपाल ने चुनरी से गला दबा दिया। वह बेहोश की हालत में पहुंच गईं।
ये भी पढ़ें - Weather Alert: यूपी में आसमान से बरस रही आग, 42 डिग्री के ऊपर पहुंचा आगरा में पारा; लू का यलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
रास्ते में रोक कर की अभद्रता
उन्होंने अपनी मां से शिकायत की तो उन्होंने तेरहवीं होने के बाद कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 23 फरवरी को शाम 7 बजे वह मऊ रोड के रास्ते से गुजर रही थीं। इस दौरान रक्षपाल और योगेंद्र ने रास्ते में रोककर गालियां दीं। कहा कि नोटिस भेजने का बहुत शौक है। विरोध पर बीच सड़क पर अभद्रता की। शोर सुनकर राहगीरों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: गैर के प्यार में अंधी पत्नी...36 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दूंगी, धमकी के बाद दहशत में है पति