फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sisters decorated their brothers' wrists with Rakhi of love

Agra News: बहनों ने प्यार की राखी से सजाई भाइयों की कलाई

Sun, 10 Aug 2025 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sisters decorated their brothers' wrists with Rakhi of love
कासगंज में रक्षा बंधन पर्व पर भाई को राखी बांधने के बाद घेबर ​खिलाती बहन ।
कासगंज। रक्षाबंधन उमंग और धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने प्यार की राखी भाइयों की कलाई पर बांधी। घर में मिष्ठान और पकवान की महक के बीच पर्व की खुशिया बिखर गई्रं। बड़े ही नहीं बल्कि बच्चों में त्योहार का खास उत्साह रहा। इस बार भद्रा का साया नहीं होने से लोगों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दीं। तरह-तरह के पकवान तैयार किए गए। इसके बाद लोगों ने अपने घरों पर पूजन किया। इसके साथ ही घरों में नागपंचमी के दिन बोई गई भुजरियां की भी पूजा की और रक्षा सूत्र बांधे। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाने के साथ ही उनकी आरती उतारी। कलाई पर नेह की डोर बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देते हुए उनकी रक्षा का संकल्प लिया। पर्व के चलते घरों में दिन भर उल्लास का माहौल बना रहा। भाइयों के दूसरे शहरों में होने के कारण बहनों को राखी बांधने के लिए उनकी प्रतीक्षा करनी पड़ी। नन्हे-मुन्ने भाई-बहनों की खुशी देखते ही बन रही थी। उनकी कोमल कलाइयों पर राखी बांधने के बाद छोटी बहनों ने भैया राजा का मुंह मीठा कराने के साथ उनका दुलार भी किया। सबसे ज्यादा उत्साह उन मासूम बहनों में था, जो पहली बार अपने भाई को राखी बांध रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed