फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmasthan Idgah Case Muslim side did not appear in Meena Masjid case next hearing will be held o

श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण: मीना मस्जिद के केस में हाजिर नहीं हुआ मुस्लिम पक्ष, इस तारीख को होगी सुनवाई

Fri, 28 Oct 2022 06:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 06:30 PM IST
सार

मीना मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने व अमीन रिपोर्ट मंगवाने के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की है। 

विज्ञापन
Shri Krishna Janmasthan Idgah Case Muslim side did not appear in Meena Masjid case next hearing will be held o
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान से सटी हुई मीना मस्जिद के संबंध में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष द्वारा दायर किए गए वाद में मुस्लिम पक्ष के गैर हाजिर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की है। अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद माहेश्वरी के रिवीजन प्रार्थना पत्र पर अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान से सटी हुई मीना मस्जिद को श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर निमित्त बताते हुए हटाने की मांग अदालत से की है। अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा केस में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड अध्यक्ष लखनऊ तथा इंतजामिया कमेटी मीना मस्जिद सचिव को प्रतिवादी बनाया है। उनके दावे पर सुनवाई शुरू हो चुकी है, परंतु दोनों में से कोई भी अदालत में हाजिर नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  कुत्ते के लिए बनाया गजब का हेलमेट: आंखों पर रंगीन चश्मा, मलयालम अभिनेता के साथ ताज पहुंचा 'वीरेन', लग गई भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

दिया गया प्रार्थना पत्र

मीना मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने व अमीन रिपोर्ट मंगवाने के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की है । वहीं श्री कृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण में अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह और अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी के केस में जिला जज राजीव भारती की अदालत में रिवीजन पर सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्तागण ने बताया कि अब अदालत में इस केस में 10 नवंबर को सुनवाई होगी। 


ये भी पढ़ें:
पुलिस की छवि पर सवाल: नशे में धुत सिपाही ने सड़क पर किया हंगामा, दूसरे मामले में पर्यटक को धमकाया
-  Kasganj: न्यायालय परिसर में महिला अधिवक्ताओं में हुई भिड़ंत, मारपीट की ये तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed