फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kasganj: न्यायालय परिसर में महिला अधिवक्ताओं में हुई भिड़ंत, मारपीट की ये तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान

Fri, 28 Oct 2022 05:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Oct 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
Confrontation between women advocates in Kasganj court
महिला अधिवक्ताओं में हुई भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के जिला न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को अपराह्न के समय दो दो अधिवक्ताओं में बहस के बाद भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। ये देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। न्यायालय में तैनात महिला पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। 

ये  है मामला

जिला न्यायालय परिसर में पारुल सक्सेना बनाम किशोर कुमार बोस के वाद में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं में भिड़ंत हो गई। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना होने पर अन्य अधिवक्ताओं ने बीच बचाव किया। न्यायालय में तैनात महिला पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। इस पूरे मामले में जिला न्यायालय की अधिवक्ता योगिता सक्सेना ने विपक्षी पार्टी के अधिवक्ता सहित 6 अन्य लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें - Agra: एक्सप्रेसवे के किनारे पेड़ से लटका मिला राजमिस्त्री का शव, परिजन बोले- कर्ज से था परेशान
Confrontation between women advocates in Kasganj court
महिला अधिवक्ताओं में हुई भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि न्यायालय में बहस के बाद अधिवक्ताओं में विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों आमने सामने आ गईं। लोगों की भीड़ महिला अधिवक्ताओं में हो रही मारपीट को देख हैरान थी।
Confrontation between women advocates in Kasganj court
महिला अधिवक्ताओं में हुई भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। बाल पकड़कर घसीटा गया। मौके पर मौजूद अन्य अधिवक्तों और महिला पुलिस ने दोनों को अलग कर बीच-बचाव कराया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Confrontation between women advocates in Kasganj court
महिला अधिवक्ताओं में हुई भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता योगिता सक्सेना ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मामले के विपक्षीगण किशोर कुमार बोस, तारकनाथ बोस, खोखन बोस, राहुल बोस, अनीमा बोस, निवासीगण बहजोई रोड चंदौसी जिला संभल व उनके अधिवक्ता शुभम कुमार एवं सुनीता कौशिक ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ लात घूसे से मारपीट की।
विज्ञापन
Confrontation between women advocates in Kasganj court
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि बाल पकड़ कर उन्हें घसीटा और मुकदमे की पैरवी न करने की धमकी भी दी है। सदर कोतवाली के निरीक्षक सिद्धार्थ तौमर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला अधिवक्ता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed