{"_id":"598d6ad54f1c1b1d218b4657","slug":"shivraj-singh-chauhan-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिराज की शरण में पहुंचे शिवराज, कान्हा की नगरी में तीन दिन करेंगे प्रवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिराज की शरण में पहुंचे शिवराज, कान्हा की नगरी में तीन दिन करेंगे प्रवास
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार तड़के मथुरा पहुंच गए। वे यहां तीन दिन रूककर धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मथुरा आते ही शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले गिरिराज परिक्रमा की। उनकी पत्नी गुरुवार को ही मथुरा पहुंच गई थीं।
मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा के लिए निकलने से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गिरिराज महाराज का जयकारा लगाया। पत्रकारों से वार्ता में केवल इतना कहा कि वे धार्मिक कार्यक्रमों में आए हैं। इसके बाद वे परिक्रमा के लिए चले गए।
बताया गया है कि परिक्रमा के बाद सीएम शिवराज गिरिराज शिला का पूजन भी करेंगे। इसके बाद विश्व प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के लिए भी जाएंगे। सुबह उनकी पत्नी साधना सिंह ने पैदल ही गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई। इस दौरान उन्होंने रेहड़ी से चूड़ियां भी खरीदीं।