फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivraj chauhan in mathura praises pm narendra modi

देश को मोदी के रूप में मिला श्रेष्ठ नेतृत्व: शिवराज सिंह चौहान

Fri, 11 Aug 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोवर्धन/राधाकुंड (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला गोवर्धन/राधाकुंड (मथुरा) Updated Fri, 11 Aug 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
shivraj chauhan in mathura praises pm narendra modi
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश को इस वक्त नरेंद्र मोदी के रूप में दुनिया का श्रेष्ठ नेतृत्व प्राप्त है। मोदी का यह नेतृत्व एक बार फिर भारत को विश्व गुरु बनाएगा। प्रधानमंत्री की क्षमता का अब तो विरोधी भी लोहा मानने लगे हैं। देश तरक्की की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा कि चीन का मुकाबला करने को हमारे देश की सेनाएं तैयार हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम पर मथुरा पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसे सक्षम नेतृत्व ने भारत को दुनिया के अग्रणी निर्णायक देशों की लिस्ट में शुमार कर दिया है। 
विज्ञापन


उनके नेतृत्व में एक के बाद एक अहम और निर्णायक फैसलों ने देश को मजबूती प्रदान की है। भाजपा की सत्ता का विस्तार उनके सभी फैसलों पर जनता की मुहर है। पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ गोवर्धन परिक्रमा के लिए आए शिवराज सिंह चौहान ने कहा इस पूज्य भूमि के दर्शन की इच्छा बार-बार होती है। मध्यप्रदेश और देश की जनता सुखी रहे इसी कामना के लिए परिक्रमा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राधे-राधे करते चल रहे थे शिवराज

shivraj chauhan in mathura praises pm narendra modi
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राधे-राधे करते-करते परिक्रमा पूरी की। बीच में भगवान गिरिराज के जयकारे भी लगाते थे। पहले तो गाड़ी से परिक्रमा लगाई और बाद में पैदल चलकर। पत्नी साधना चौहान भी साथ में रहीं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान कृष्ण के बड़े भक्त हैं। जब भी मौका मिलता है परिक्रमा लगाने आ ही जाते हैं। शिवराज सिंह चौहान का गोवर्धन आना लगा रहता है। शुक्रवार को पहले वह मथुरा पहुंचे और यहां से गाड़ियों का काफिला लेकर गोवर्धन पहुंच गए। गोवर्धन में पहले तो गाड़ी से परिक्रमा लगाई फिर पत्नी साधना सिंह के साथ पैदल। 

पूंछरी के लौठा के दर्शन कर खूब जयकारे लगाए। आन्योर स्थित गोविंद कुंड के दर्शन किए, उद्धव कुंड और राधारानी संगम कुंड पर सपत्नी पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुसुम सरोवर की खूबसूरती को काफी समय तक निहारा। मानसी गंगा के दर्शन के बाद दानघाटी मंदिर और जतीपुरा मुखारविंद मंदिर पर दुग्धाभिषेक किया। 

पांच साल बाद गोवर्धन पहुंचे शिवराज

shivraj chauhan in mathura praises pm narendra modi
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच साल पहले भी गोवर्धन में परिक्रमा करने आए थे। उस वर्ष भी मध्यप्रदेश में चुनाव होने थे। एक बार फिर चुनावों से पहले ही मुख्यमंत्री पत्नी के साथ तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर मथुरा आए हैं। 

परिक्रमा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान संकर्षण कुंड भी पहुंचे। वहां उन्होंने गिरिराज पर्वत की ओर निहारा। ब्रज फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उनका पटुका पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री का काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया और जगह-जगह भव्य स्वागत का दौर चलता गया।

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह की पत्नी दो दिन से ब्रज के मंदिर व तीर्थ स्थलों के दर्शन कर रही हैं। शुक्रवार को भी वह शिवराज सिंह चौहान से पहले ही परिक्रमा कर रही थीं। राधाकुंड की छोटी परिक्रमा के वक्त ही वह शिवराज सिंह चौहान के साथ परिक्रमा में शामिल हुईं। यहां श्रीपोषाक भंडार पर लटक रहे मोर पंख ने साधना चौहान को अपनी आकर्षित किया। इस पर वह दुकान पर रुकीं और मोर पंख उन्हें अच्छा लगा और खरीद लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed