फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shahar Mufti's appeal prayers offered in the mosques of the locality in Firozabad

फिरोजाबादः शहर मुफ्ती की अपील मोहल्ले की मस्जिदों में पढ़े जुमे की नमाज

Thu, 26 Dec 2019 12:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Dec 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Shahar Mufti's appeal prayers offered in the mosques of the locality in Firozabad
फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
शहर मुफ्ती व सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल अलीम ईसा के आवास पर शहर के उलमाओं की प्रशासन के साथ बुधवार को बैठक हुई। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि जुमे की नमाज अपने मोहल्लों की मस्जिदों में ही अदा करें।
विज्ञापन


बाजारों को खुला रखें। कहीं पर भीड़ एकत्रित नहीं होने दें। प्रशासन से बात हो गई है किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा। बुधवार को दोपहर बाद कटरा पठानान में स्थित शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा के आवास पर शहर के उलमाओं की बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें मौलाना मोहम्मद सफी कासमी, मुफ्ती तनवीर,आलम मुस्तफा याकूबी, मुफ्ती कासिम रजी कासमी, ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद, नगर विधायक मनीष असीजा के साथ एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह और एसएचओ दक्षिण दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा, मौलाना मोहम्मद सफी कासमी सहित सभी उलमाओं ने शहर के लोगों से कहा कि वह 27 दिसंबर को जुमे की नमाज अपने क्षेत्र (मोहल्ले) की मस्जिदों में ही अदा करें।

 

कहीं भीड़ एकत्रित न होने दें। कोई ऐसा काम नहीं करें जिससे किसी दूसरे को परेशानी हो। दुकानदारों और व्यापारियों से कहा कि अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का खुला रखें। मजदूर वर्ग के लोग भी अपने काम पर जाएं।

इस शहर के प्रशासन पर भरोसा करें। शहर मुफ्ती ने कहा जिला के पुलिस एवं प्रशासन के अफसरों से बात हो गई है किसी निर्दोष पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। मीटिंग के दौरान हादी हसन अंसारी, करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां,असलम भोला सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed