फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Ba Second Year Girl Crime News Agra

आगरा: छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी अस्पताल में भर्ती, पीड़िता ने लगाया वीडियो बनाने का आरोप

Wed, 17 Mar 2021 12:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 17 Mar 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
Sexual Assault With Ba Second Year Girl Crime News Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी है। छात्रा को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत में सुधार होने पर छुट्टी मिल गई। इसके बाद उसने थाने आकर जानकारी दी। आशंका है कि आरोपी ने विषाक्त पदार्थ खाया है। ऐसा क्यों किया? पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर दो बजे वह कॉलेज से लौट रही थी। रास्ते में ललित, उसके दो दोस्त अमित और आकाश मिल गए। तीनों उसे जबरन ऑटो से कीठम ले गए। ललित ने उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर जेब से एक शीशी निकाली और उसे जबरन पिला दी। जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में थी। हालत में सुधार होने पर माता-पिता ले गए।
विज्ञापन

 आगरा: 'शिक्षित' बेटी ने बदला गांव का माहौल, ग्रामीण बोले-हमहूं बिटियन कौं पढ़ाइके सरला बनावेंगे...
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने आरोप लगाया कि आठ दिन पहले ललित ने उसके साथ एक होटल में दुष्कर्म कर उसका वीडियो भी बनाया था। फोटो भी खींचे। ललित उसे धमकी दे रहा था कि फोटो वायरल कर देगा। परिवार को खत्म करने की धमकी देकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने दुष्कर्म और अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया। 

 

थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी ललित अस्पताल में भर्ती है। विषाक्त पदार्थ खाने पर उसे भर्ती कराया गया। हालत गंभीर है। दोनों को साथ ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छात्रा को छुट्टी मिल गई। दोस्त अमित और आकाश दोनों को अस्पताल लेकर आए। अब दोनों दोस्त फरार हैं।

ललित के होश में आने का इंतजार
पुलिस ने बताया कि छात्रा और आरोपी ललित को दोस्त कीठम से अस्पताल लेकर आए थे। छात्रा और आरोपी साथ गए थे या उनके साथ कोई गया था, इसकी जांच हो रही है। छात्रा दोस्तों के साथ जाने की बात कर रही है। अब पुलिस चिकित्सक के बयान लेगी। अभी ललित को होश नहीं आ सका है।  

होटल के सीसीटीवी फुटेज देखेंगे
पुलिस के मुताबिक छात्रा ने होटल में दुष्कर्म बताया है। होटल का नाम नहीं बताया। पुलिस पीड़िता के बयान लेने के बाद होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज देखेगी। उसका रजिस्टर भी चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed