फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sewer problem in madia katra

मदिया कटरा, लोहामंडी, संजय प्लेस समेत आठ इलाकों में सीवर उफनाया

Mon, 14 Feb 2022 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
sewer problem in madia katra
आगरा। लोहामंडी, मदिया कटरा, संजय प्लेस समेत आठ इलाकों में सीवर उफना रहा है। तोता का ताल, तेलीपाड़ा, मदिया कटरा रोड पर सीवर के ढक्कन खुले पड़े हैं। गंदगी के कारण लोगों का बुरा हाल है। कहीं समस्या 15 दिन से बनी हुई है तो कहीं एक हफ्ते के भीतर भी समाधान नहीं हो पा रहा है। पार्षदों की शिकायतों पर खपच्ची के सहारे ही सफाई की जा रही है।
विज्ञापन

मदिया कटरा में गलियों में उफन रहा
मदिया कटरा में हलवाई की बगीची के पास गली में 15 दिन से सीवर के कारण नालियां चोक हैं। यहां करीब 10 हजार की आबादी गंदगी से होकर गुजरने को मजबूर है। क्षेत्रीय निवासी प्रवीन ने बताया कि दो बार शिकायत करने के बाद बवाग के कर्मचारी आए और खपच्ची से सफाई कर दी, लेकिन दो दिन बाद फिर वही समस्या खड़ी हो गई। यहां मुख्य रोड पर बने अपार्टमेंट और कॉलोनियों में भी सीवर की समस्या थी, जिसे मेन लाइन में सुपर शकर मशीन से सफाई की गई थी, लेकिन गलियों में सफाई नहीं की गई।
विज्ञापन

खुले पड़े हैं मैनहोल, गायब हैं ढक्कन
लोहामंडी में आलमगंज वार्ड में पांच जगह सीवर के ढक्कन टूट गए हैं। तोता का ताल, मदिया कटरा रोड, कारवान गली, जटपुरा में मैनहोल के ढक्कन एक माह से टूटे पड़े हैं। हादसों का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा तेलीपाड़ा, आलमगंज, तोता का ताल रोड पर सीवर उफना रहा है। पार्षद शरद चौहान का कहना है कि इसकी नगरायुक्त से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉयर्स कालोनी में भी गंदगी पसरी
लॉयर्स कॉलोनी में पांच जगह सीवर उफनाया हुआ है। वहीं संजय प्लेस में कपड़ा मार्केट के पास सीवर बह रहा है। व्यावसायिक स्थल पर कई जगह गंदगी पसरी है। व्यापारी मनीष वर्मा का कहना है कि गंदगी के कारण यहां से निकलना भी मुश्किल होता है। यहां सरकारी और निजी कंपनियों के कार्यालय हैं। शिकायतों पर सफाई होती है, लेकिन समस्या दो चार दिन बाद फिर पैदा हो जाती है। यहां मुख्य लाइन से सीवर को जोड़ा नहीं गया है। इस कारण समस्या बनी हुई है। लॉयर्स कॉलोनी के नरेंद्र धनगर का कहना है कि कॉलोनी में पांच जगह सीवर बह रहा है। आठ दिन से पार्क के पास ही गंदगी है। इस कारण यहां सुबह के वक्त टहलने जाना भी बंद कर दिया है। शिकायत करने पर टीम आधी अधूरी सफाई करके चली जाती है।

यहां भी मुसीबत
राजामंडी, जीवनीमंडी में वाटरवर्क्स के पास, शहीद नगर, शाहगंज, बल्का बस्ती, बेलनगंज, सदर भट्ठी, ढोलीखार में भी कई जगह सीवर की समस्या है। लोगों को गंदगी में से होकर ही गुजरना पड़ रहा है।
नोट: बवाग या नगरायुक्त का वर्जन इसमें अभी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed