फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sewer flowing on roads in agra

मुसीबत: त्योहार पर घर के बाहर बह रहा सीवर, ताजगंज में बदबू से लोगों का बुरा हाल

Fri, 06 Nov 2020 12:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Nov 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Sewer flowing on roads in agra
सीवर समस्या को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

आगरा में दयालबाग, यमुनापार, शाहगंज, ताजगंज में घरों के बाहर ही सीवर बह रहा है। बदबू से बेहाल लोग दिवाली के लिए घरों को सजा रहे हैं लेकिन बाहर पैदल निकलना भी मुश्किल है। दयालबाग में तो एक महीने पहले से यह समस्या है, शिकायत के बाद भी अब तक समाधान नहीं हुआ। यह हाल तब है जबकि सीवर समस्या के समाधान के लिए कंपनी बीएटेक वबाग को सालाना 42 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ताजमहल के पास कटरा फुलेल क्षेत्र की मटका गली में एक साल से सीवर उफना रहा है। स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र की इस गली में 10 साल बाद सीसी सड़क का निर्माण किया जाना था। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से सड़क निर्माण से पहले सीवर लाइन उफनाने की समस्या को दूर करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने आनन-फानन में सड़क का निर्माण करा दिया। मटका गली में अब फिर से सीवर उफना रहा है। जिससे फिसलन बनी हुई  है। सड़क निर्माण के साथ नालियां नहीं बनाई गईं, जिससे सीवर सड़क पर ही भर रहा है।
विज्ञापन



दर्द: सुनवाई हो नहीं रही
ताजगंज के राजेश राठौर ने बताया कि मंगलवार को ही सीसी सड़क का निर्माण हुआ और बुधवार सुबह से सीवर उफनकर भर गया। ऐसी सड़क बनाने का क्या फायदा, जिस पर सीवर भरा हो। न नाली बनाई और न ही सीवर ओवरफ्लो होने से रोकने के उपाय किए गए। हमारी कोई सुनवाई ही नहीं हो रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'घर के बाहर ही भरा है सीवर '
दयालबाग संदीप अग्रवाल ने कहा कि घर के सामने सीवर भरा हुआ है। दिवाली पर घर की सफाई और रंगाई पुताई का क्या फायदा, जब गेट के बाहर निकल ही न सकें। लगातार शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन वबाग के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। 

'वबाग से तो जलकल ही अच्छा था'
पीपल मंडी के पार्षद रवि बिहारी माथुर ने बताया कि वबाग कंपनी को हर दिन 12 लाख रुपये का भुगतान हो रहा है, लेकिन पूरा शहर सीवर उफनने के कारण परेशान है। शिकायतें सुनी नहीं जा रहीं। उनसे अच्छा तो जलकल ही था, कम से कम लोगों की सुनवाई तो हो रही थी। 

'सीवर के स्थायी समाधान में समय लगेगा'
सवाल : दयालबाग समेत कई जगह एक महीने से सीवर समस्या है, यह कब तक हल होगी।
जवाब : दयालबाग में कई जगह सीवर लाइन क्षतिग्रस्त है, इसलिए मधुवन एन्कलेव समेत कॉलोनियों में समस्या है।
सवाल: लोगों का कहना है कि स्थायी समाधान चाहिए, मशीन के जाते ही फिर से सीवर उफन जाता है।
जवाब : स्थायी समाधान में अभी समय लगेगा। ताजगंज में कुछ लाइनें चोक है, जिनकी सफाई कराई जा रही है। उन जगहों पर मशीन लगाई जाएगी।
- अनिल कुमार वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, वीए टेक वबाग

गड्ढा भरने के लिए गाजियाबाद से बुलाई है टीम
सीवरेज नेटवर्क की मरम्मत की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी वीए टेक वबाग के नेटवर्क मैनेजर तनवीर शर्मा ने बताया कि 100 फुटा रोड पर लगातार लीकेज के कारण मिट्टी गिर रही है। गंगाजल पाइप लाइन होने के कारण मशीनों से खोदाई नहीं कर सकते। गाजियाबाद की एक फर्म से बात हुई है। दिवाली से पहले काम होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed