आगरा के खैरागढ़ में जगनेर रोड पर दोपहर तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ के जगनेर रोड पर एक जीप और डंपर में आमने-सामने की भिडंत हो गई।
2 of 6
हादसे में घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
इस भीषण दुर्घटना में जीप में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल युवक ने एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया है कि जीप आगरा से जगनेर जा रही थी। इसमें करीब 15 लोग सवार थे। दोपहर तीन बजे के करीब जब जीप खैरागढ़ के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे ओवरलोड डंपर ने जीप में टक्कर मार दी।
3 of 6
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के चालक सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य लोगों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद डंपर का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
4 of 6
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार अभी तीन मतकों की शिनाख्त हो पाई है, जबकि अन्य मृतकों की शिनाख्त के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
5 of 6
up police
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी आवाज आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों को भी सुनाई दी। बवाल की आशंका को देखते हुए मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए हैं और यातायात को सुचारु करवाने की कोशिश कर रहे हैं।