{"_id":"5acb471a4f1c1be16b8b488a","slug":"agra-paradox-in-organizing-and-central-committee-for-delhi-cm-kejriwal-as-a-chief-guest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CM अरविंद केजरीवाल को मुख्य अतिथि बनाने पर भीमनगरी की आयोजन और केंद्रीय समिति में घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM अरविंद केजरीवाल को मुख्य अतिथि बनाने पर भीमनगरी की आयोजन और केंद्रीय समिति में घमासान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा की भीम नगरी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने पर आयोजन समिति में तलवारें खिंच गई हैं। भीम नगरी केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों ने केजरीवाल के विरोध का एलान किया है। उनका कहना है कि केजरीवाल दलित हितैषी नहीं हैं। मुख्य अतिथि के रूप में उन्हें कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका विरोध होगा।
2 of 6
kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
भीम नगरी केंद्रीय समिति के कुछ पदाधिकारियों ने 15 अप्रैल से शुरू होने वाली भीम नगरी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। इस पर आयोजन समिति में ही रार हो गई। समिति के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी का कहना है कि केजरीवाल ने कभी दलितों को आरक्षण या डॉ. आंबेडकर का समर्थन नहीं किया है। वह दलित विरोधी मानसिकता के हैं।
3 of 6
अंबेडकर
- फोटो : pti
ऐसे में उन्हें बाबा साहेब के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भीम नगरी में मंच पर नहीं चढ़ने दिया जाएगा। सोनी का कहना है कि केजरीवाल के स्थान पर किसी भी दलित चिंतक, प्रोफेसर या किसी अन्य पार्टी के दलित नेता को आमंत्रित किया जा सकता था। ऐसे में उनका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ambedkar Jayanti
- फोटो : demo pic
जिला प्रशासन को भी कमेटी के विरोध में आए सदस्य इस बाबत पत्र लिख रहे हैं, ताकि प्रशासन को इसकी जानकारी हो जाए। उन्होंने बताया कि कमेटी में उनके साथ मांगेलाल, शिव कुमार समी, राकेश कर्दम, हरेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल हैं, जोकि इस फैसले के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
5 of 6
BR Ambedkar (file photo)
- फोटो : amar ujala
भीम नगरी के उद्घाटन के लिए आयोजन समिति ने सभी दलों के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाजपा के नेताओं के साथ ही अन्य लोग हैं। इनमें से केवल अरविंद केजरीवाल का ही कार्यक्रम मिल सका। ऐसे में सभी दलों के नेताओं को सामाजिक आयोजन में आमंत्रित किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।