फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven corona infectives die during treatment

कोरोना का तांडव: सात कोरोना संक्रमितों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Mon, 10 May 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Seven corona infectives die during treatment
कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गई। जिससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 102 पर पहुंच गया है। कोरोना से मौत के आंकड़े में कई दिन के बाद रविवार को गिरावट आई थी। दो महिलाओं ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा था। जिससे उम्मीद की जा रही थी कि मौतों पर विराम लग जाएगा, लेकिन सोमवार को फिर से मौत का आंकड़ा बढ़ गया है।
विज्ञापन

अमांपुर के कछेला शेरपुर निवासी दुर्गा प्रसाद (60) ने रविवार को देर रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह पिछले तीन दिन से यहां भर्ती चल रहे थे। पटियाली के हथौड़ा वन निवासी दिनेश (42), तहसील रोड निवासी खालिद मिर्जा (67) , मानिकपुर निवासी राम चंद्र (70), गंगेश्वर कालोनी निवासी राम सिंह (54), सहावर के मोहल्ला मोरी निवासी सुभाष चंद्र (60), गोसपुर निवासी मोहरकली (25) पत्नी शिवपाल ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। संक्रमितों की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली उनमें चीत्कार मच गया। वे जिला अस्पताल पहुंच गए। विभाग ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मृतकों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed