{"_id":"61edb80b90db194d0a11541b","slug":"send-obscene-photos-and-messages-to-the-girl-on-mobile-agra-news-agr52220281","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को मोबाइल पर भेजे अश्लील फोटो और मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को मोबाइल पर भेजे अश्लील फोटो और मैसेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। शाहगंज की युवती को एक युवक से जानपहचान करना भारी पड़ गया। युवक शादी के बाद युवती को परेशान कर रहा है। उसका पति से तलाक कराना चाहता है। इसके लिए उसके फोटो पति, रिश्तेदार और पड़ोसियों को व्हाट्सएप पर भेज रहा है। अश्लील मैसेज भी लिख रहा है। इससे वो दहशत में है। पीड़िता ने थाना में मुकदमा दर्ज कराया।
युवती शादी से पहले वर्ष 2018 में आजमगढ़ में रहती थी। वहां ब्यूटी पार्लर की नौकरी करती थी। काम के दौरान ही उसकी जान पहचान शाहगंज के रहने वाले विशेष सिंह से हो गई।
युवती का आरोप है कि तीन महीने से विशेष सिंह उसे परेशान कर रहा है। उसके दोस्त गौरव, सोनू श्रीवास्तव और पंकज यादव धमकी दे रहे हैं। पति, रिश्तेदार और पड़ोसियों को व्हाट्सएप पर उसके फोटो भेज रहे हैं। इस पर अश्लील मैसेज भी लिखते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि चारों आरोपी दबंग किस्म के हैं। उनकी धमकी से वो दहशत में है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।