फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Selection of 20 players from the district for state level cricket competition

Agra News: जिले के 20 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Wed, 09 Oct 2024 06:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Oct 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
Selection of 20 players from the district for state level cricket competition
जिले के 20 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन

- मथुरा में आयोजित मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के बाद पाया स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मथुरा की क्रिकेट एकेडमी फार एक्सीलेंस में बुधवार को मंडलीय क्रिकेट ट्रायल का आयोजन हुआ। मंडलीय ट्रायल में अलग-अलग वर्ग के लिए जिले के 20 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम में जगह बनाई। जिला विद्यालय निरीक्षक और व्यायाम शिक्षकों ने चयनितों को बधाई दी है।
मथुरा से ट्रायल कराकर लौटे व्यायाम शिक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग के लिए चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी के अर्जनु, तरुण, श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा के अंकेश, एकरसानंद के भरत, डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज के रोहित और डीएवी मैनपुरी के अर्पित ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पाया है।
विज्ञापन

अंडर- 17 आयु वर्ग में डीएवी कॉलेज के मोहम्मद अर्शमन, हैदरअली, पियूष पाल, मोहित, चित्रगुप्त कॉलेज के प्रखर, सक्षम और वंश यादव ने चयन पाया है। वहीं अंडर-19 आयु वर्ग में महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज करहल रोड के राघव यादव, एकरसानंद इंटर कॉलेज के सेटाराम, रूपेश चतुवेदी, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के आदित्य सिंह, डीएवी इंटर कॉलेज के सिद्धार्थ कुशवाह, अभिषेक सोनी और आर्यन सोनकर का चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निरीक्षक सतीश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल, डॉ. हिमांशु यादव, प्रशांत चतुर्वेदी, व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह, प्रदीप कुमार यादव, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, कलीम खान, कन्हैयालाल ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed