Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Security of Taj SOP will be followed with three-tier security

UP: ताज की सुरक्षा...त्रिस्तरीय घेरे के साथ रहेगा एसओपी का पहरा, नया प्लान किया जा रहा तैयार

Sat, 05 Jul 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 09:22 AM IST
सार

ताजमहल के पास बने बैरियर के नजदीक फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा का नया प्लान बनाया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Security of Taj SOP will be followed with three-tier security
ताजमहल पर सुरक्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल ही में एक कार से हुई फायरिंग की घटना के बाद, अब ताजमहल के रेड और यलो जोन के बाहर भी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई जाएगी। इसका उद्देश्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर भागने वालों को तुरंत पकड़ना और भविष्य में ऐसी वारदातों को रोकना है।
विज्ञापन


हाल ही में आजमगढ़ के एक युवक ने ताजमहल के पश्चिमी गेट बैरियर पर प्रवेश न मिलने पर फायरिंग कर दी थी और आसानी से कार से भाग निकला था। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी कमी सामने आई। आरोपी जिस रास्ते से कार लेकर भागा था, वहां पर थाना छत्ता, रकाबगंज, कमला नगर, एत्माद्दाैला और एत्मादपुर की सीमा पड़ती है। ताज पर फायरिंग करने के बाद वो आसानी से हाईवे और एक्सप्रेस-वे होकर निकल गया। इस तरह की घटना फिर कोई अंजाम न दे सके, उसके लिए अब ताजमहल के सुरक्षा प्लान में रेड और यलो जोन के बाहर की एसओपी को भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: चार हजार साल पहले भी श्रृंगार की शौकीन थीं महिलाएं, टीले से मिलीं ये चीजें...तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन



 
Trending Videos

वर्तमान में हैं तीन सुरक्षाचक्र
रेड जोन: यह ताजमहल के बिल्कुल अंदर का क्षेत्र है, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के पास है।
यलो जोन: यह ताजमहल के बाहर का इलाका है, जहां पुलिस और पीएसी तैनात रहती है। पश्चिमी और पूर्वी गेटों पर बैरियर लगे हुए हैं और केवल स्थानीय निवासियों और सरकारी वाहनों के लिए ही जिला प्रशासन पास जारी कर प्रवेश की अनुमति देता है।
500 मीटर के बाहर: इस क्षेत्र की जिम्मेदारी संबंधित थाना पुलिस पर थी, लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें -  Agra Accident: रफ्तार इतनी...बाइकों के उड़े परखच्चे, पिता-पुत्र सहित तीन की मौके पर ही मौत


 

एसओपी के कार्य
ताज सुरक्षा पुलिस, थाना छत्ता और रकाबगंज पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करेगी।
किसी भी घटना की सूचना मिलते ही इन थानों की पुलिस को तुरंत सूचित किया जाएगा।
चेकिंग अभियान चलाकर अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।
भविष्य में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर भागने वालों की धरपकड़ के लिए तीनों थानों की पुलिस मिलकर कार्रवाई करेगी।


 

मैसेज मिलते ही सक्रिय हो जाएगी 3 थानों की पुलिस
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पश्चिमी गेट के बैरियर से आगे का क्षेत्र थाना छत्ता और रकाबगंज में आता है। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि ताज सुरक्षा पुलिस थाना छत्ता और रकाबगंज पुलिस से समन्वय स्थापित रखेगी। किसी तरह की कोई घटना होती है, तो इन थानों की पुलिस को भी अवगत कराया जाएगा। अगर, चेकिंग करनी होगी तो तत्काल पुलिस सक्रिय हो जाएगी। तीन थानों की पुलिस एक साथ मिलकर कार्रवाई करेगी। वहीं, ताजमहल के यलो जोन में पहले से ही त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed