{"_id":"686891bb89f6ba5137054a72","slug":"two-bikes-collided-at-high-speed-three-people-including-a-father-and-son-died-in-the-accident-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Accident: रफ्तार इतनी...बाइकों के उड़े परखच्चे, पिता-पुत्र सहित तीन की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Accident: रफ्तार इतनी...बाइकों के उड़े परखच्चे, पिता-पुत्र सहित तीन की मौके पर ही मौत
Sat, 05 Jul 2025 08:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Jul 2025 08:15 AM IST
सार
तेज रफ्तार दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत की सूचना है। एक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में जलेसर मार्ग पर सुबह-सुबह रफ्तार ने पिता-पुत्र सहित तीन की जान ले ली। दर्दनाक हादसा थाना खंदौली क्षेत्र के जलेसर मार्ग पर हुआ। बताया गया है कि आमने-सामने से दो बाइकों में जोरदार टक्कर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल एक युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन