{"_id":"5c6ff2f3bdec225213320fa2","slug":"security-increased-of-shri-krishna-janmasthan-temple-and-refinery-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान और रिफाइनरी की सुरक्षा बढ़ी, होटल व गेस्ट हाउस में हो रही चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान और रिफाइनरी की सुरक्षा बढ़ी, होटल व गेस्ट हाउस में हो रही चेकिंग
Fri, 22 Feb 2019 06:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Feb 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले के बाद देशभर में आतंकियों का नेटवर्क खंगाला जा रहा है। एटीएस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छापा मारा। आतंकियों का बड़ा नेटवर्क भी सामने आया है, वहीं खुफिया इनपुट के बाद मथुरा में भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तो कई प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार को यलो जोन में दिनभर सर्च अभियान चला। जन्मस्थान के आसपास वाले सभी होटल और गेस्ट हाउस भी चेक किए गए। इससे हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि कड़ी चौकसी बरती जा रही है। जो भी संवेदनशील स्थल हैं वहां पुलिस बल तैनात है। खुफिया एजेंसियां भी अपने स्तर से निगहबानी कर रही हैं। शासन के आदेश के मुताबिक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी चेकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद मथुरा पुलिस ने सभी संस्थानों से कश्मीरी छात्रों के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन कहीं से भी इन छात्रों के पढ़ने की जानकारी नहीं मिली है। रिफाइनरी की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।