फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   security guards beaten the relatives of patients in Saifai PGI

सैफई के मिनी पीजीआई में तीमारदारों को सुरक्षा कर्मियों ने डंडे से पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 22 Sep 2019 07:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Sep 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
security guards beaten the relatives of patients in Saifai PGI
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के थाना बरनाहल क्षेत्र निवासी लोगों के साथ इटावा जनपद के सैफई स्थित मिनी पीजीआई में मारपीट की गई। तीमारदारों ने बाजार का इंजेक्शन लिखे जाने का विरोध किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। इसमें गार्ड मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बिना उपचार के ही लौटे पीड़ितों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी सतीश कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार शुक्रवार सुबह खेत पर पानी लगाने गए थे। तभी कुत्तों के हमले में तीनों घायल हो गए थे। परिजन और प्रधानपति सत्यवीर सिंह तीनों घायलों को मिनी पीजीआई सैफई लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


आरोप है कि वहां चिकित्सकों ने उपचार में लापरवाही बरती। इंजेक्शन भी बाहर से लाने के लिए कहा गया। इसी बात को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों और तीमारदारों के बीच झड़प हो गई। एक तीमारदार वीडियो बनाने लगा तो डॉक्टरों ने गार्ड बुला लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल छीनने की कोशिश की, वहीं गार्ड ने जमकर डंडे बरसाए। बगैर उपचार ही तीमारदार मरीजों को लेकर वापस गांव आ गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया। वहीं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed