फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Secretary of two gram panchayats of the district - BDO of Sadar block honored

जिले की दो ग्राम पंचायतों के सचिव-सदर ब्लॉक की बीडीओ सम्मानित

Sat, 24 Apr 2021 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Secretary of two gram panchayats of the district - BDO of Sadar block honored
सदर ब्लाक की वीडियो रचना गुप्ता को सम्मान पत्र सौंपते डीपीआरओ नीरज सिन्हा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन के साथ जिले के सदर ब्लॉक की बीडीओ एवं दो पंचायतों के सचिवों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के तहत सम्मानित किया। उन्होंने पंचायतों के विकास को प्रोत्साहन राशि जारी की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर विकास भवन स्थित जिला सूचना विज्ञान केंद्र पर पंचायतों के वर्चुअल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री (पंचायतीराज) नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअली संबोधित करते हुए पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पंचायतों के प्रतिनिधि एवं सचिवों को बधाई दी। उन्होंने देश में सम्मान प्राप्त करने वाली पंचायतों का ब्योरा दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन करते हुए पुरस्कार की हकदार बनीं पंचायतों के प्रधान एवं सचिवों को बधाई दी। इसके बाद ब्लॉकों एवं ग्राम पंचायतों को विकास को मिलने वाली विशेष प्रोत्साहन राशि को बटन दबाकर सभी के खातों में भेजने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने सदर ब्लॉक की बीडीओ रचना गुप्ता, शिकोहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहपुर के सचिव सुनील कुमार एवं मदनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत डांडियामई के सचिव नीतेश कुमार को सम्मानपत्र प्रदान किया। इस दौरान डीपीआरओ कार्यालय के नरेंद्र शर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक आरजीएसए गौरव यादव, सहायक परियोजना प्रबंधक दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed