फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seats full in trains going from Kasganj to Prayagraj till February

Agra News: कासगंज से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में फरवरी तक सीटें फुल

Mon, 16 Dec 2024 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 16 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Seats full in trains going from Kasganj to Prayagraj till February
कासगंज। प्रयागराज जाने के लिए जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकीं हैं। कुंभ मेले में जाने के लिए यात्रियों को एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ता है। साप्ताहिक ट्रेन में सीटें फुल होने से यात्रियों को प्रयागराज पहुंचने में दिक्कतें होंगी। वहीं जंक्शन से इस मार्ग के लिए नियमित ट्रेन न होने से श्रद्धालुओं को कुंभ स्नान के लिए जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रयागराज में 13 जनवरी से अमृत कुंभ शुरू हो रहा, इसमें जाने के लिए कासगंज से भी श्रद्धालु अभी से ट्रेन में अपना आरक्षण कराना शुरू कर दिए है। बरवक्त कासगंज से प्रयागराज के बीच ट्रेनों में सीटें अभी से ही फुल हो गई हैं। रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जाने के लिए कोलकाता-ग्वालियर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन जंक्शन से होकर गुजरती है। फरवरी माह तक इस ट्रेन में सभी श्रेणी के आरक्षण फुल हो चुकें हैं, ट्रेन में सीटें खाली न होने पर लोगों को कुंभ मेला में जाने के लिए सड़क मार्ग से जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य ट्रेनों में भी सीटें फुल चल रहीं हैं। जंक्शन से प्रयागराज की दूरी लगभग 450 किमी है। ट्रेन के नियमित न होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं कानपुर, मथुरा,अलीगढ़ और टूंडला के रास्ते होकर उन्हें ट्रेन से प्रयागराज जाना पड़ता है। जनवरी माह में प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुंभ स्नान करने के लिए यहां से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




- रेलवे द्वारा यदि प्रयागराज के लिए नियमित ट्रेन का संचालन किया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत नही होगी। जंक्शन से नियमित ट्रेन चलाए जाने की मांग की है।-अरविंद माहेश्वरी,करोबारी

- कुंभ का स्नान प्रयागराज में शुरू होने वाला है। जंक्शन से जाने के लिए सप्ताह में एक ट्रेन संचालित की जाती है। इसमें भी सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में रेलवे को कुंभ मेला को ध्यान में रखे रेल का संचालन करना चाहिए। - आशीष गुप्ता, कारोबारी

- साप्ताहिक ट्रेन में रिजर्वेशन के सीटें खाली नहीं हैं। कुंभ मेला के लिए ट्रेन का संचालन किया जाए। इससे लोगों को प्रयागराज जाने में दिक्कत न हों। - राजीव शर्मा, निवासी बड़ी होली कासगंज


- जनवरी माह में शुरू हो रहा है। जिले से कुंभ स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचते है। रोजाना ट्रेन का संचालन होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में राहत मिलेगी। - राजीव वार्ष्णेय, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed