{"_id":"67f7fa132d4c826ee90dc8d1","slug":"se-electricity-suspended-for-negligence-in-power-supply-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-135254-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर एसई विद्युत निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर एसई विद्युत निलंबित
Thu, 10 Apr 2025 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 10 Apr 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बरतने पर निगम के अधीक्षण अभियंता को निलंबित किया है। पावर कारपोरेेशन के अध्यक्ष डाॅ. आशीष गोयल ने एसई के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
विद्युत निगम द्वारा जनपद के उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के आदेश दिए गए हैं। लेकिन बावजूद इसके जिले के लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। कभी फाॅल्ट और कभी मरम्मत के नाम पर लगातार विद्युत कटौती से जनता परेशान है। लखनऊ स्थित नगरीय निकाय निदेशालय के सभागार में गर्मी के दृष्टिगत बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक में पावर काॅरपोरेशन के अध्यक्ष ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप को विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया।
बता दें कि मैनपुरी की बिजली व्यवस्था को लेकर जनता ने उच्चाधिकारियों से लेकर मंत्री जयवीर सिंह तक से शिकायत की थी। विद्युत बिलों में गड़बड़ी के भी कई मामले सामने आए थे। इसको लेकर भी जयवीर सिंह लगातार विद्युत निगम के अधिकारियों को चेतावनी दे रहे थे। इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर यह कार्रवाई हुई है।