{"_id":"67d1c8690992b739bb06def3","slug":"sdm-started-bulldozer-on-illegal-construction-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-133599-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अवैध निर्माण पर एसडीएम ने चलवाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अवैध निर्माण पर एसडीएम ने चलवाया बुलडोजर
Wed, 12 Mar 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
शहर के नगला कीरत में अवैध निर्माण पर चलता बुलडोजर। संवाद
मैनपुरी। शहर के नगला कीरत में नजूल की जमीन पर लेखपाल द्वारा किए गए अवैध निर्माण को पालिका टीम के साथ एसडीएम ने ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान लेखपाल पालिका टीम से बहस भी करने लगा। बुलडोजर की मदद से निर्माण को ध्वस्त कराते हुए एसडीएम ने लेखपाल को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
शहर के नगला कीरत में नजूल की भूमि पर भोगांव तहसील में तैनात एक लेखपाल ने अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया था। जानकारी होने के बाद करीब 15 दिन पहले पालिका टीम ने मौके पर पहुंचकर नोटिस देने के बाद अवैध निर्माण न करने की चेतावनी दी थी। लेकिन इसके बाद भी लेखपाल ने निर्माण कार्य बंद नहीं किया। इसकी शिकायत डीएम अंजनी कुमार सिंह से की गई। शिकायत पर डीएम ने एसडीएम सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
बुधवार को एसडीएम अभिषेक कुमार, तहसीलदार विशाल सिंह, नायब तहसीलदार शौर्यवर्धन राठौर पालिका के कार्यालय अधीक्षक वरुण मिश्रा सहित पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां एसडीएम ने जमीन की नापजोख कराई। अवैध कब्जा मिलने पर बुलडोजर की मदद से निर्माण को ध्वस्त कराया गया। इस दौरान लेखपाल बहस करने लगा तो एसडीएम ने सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इस दौरान पालिका के मनोज गुप्ता और कोतवाली पुलिस मौजूद रही।