फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM caught the dumper that was running away after being hit

Agra News: टक्कर मारकर भाग रहे डंपर को एसडीएम ने पकड़ा

Sun, 15 Dec 2024 06:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Dec 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
SDM caught the dumper that was running away after being hit
- घायल मोपड चालक को अस्पताल भेजा, मेडिकल कॉलेज किया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। कस्बा में एक मोपेड सवार को टक्कर मारने के बाद भाग रहे डंपर को एसडीएम ने पीछा कर बरनाहल क्षेत्र में पकड़ लिया। घायल को अस्पताल भिजवाया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया।

रविवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से उतरने के दौरान तीन डंपर तेजी के साथ जा रहे थे। एक डंपर की चपेट में आकर एक मोपेड सवार घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ने रुकने की बजाय गाड़ी को दौड़ाना शुरू कर दिया। इस बीच वहां एसडीएम नीरज द्धिवेदी पहुंचे तो मोपेड सवार को घायल देख तुरंत ही अस्पताल भिजवाया। जानकारी होने के बाद डंपर को पीछा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी भी पहुंच गए। एसडीएम ने पुलिस के साथ पीछा कर टक्कर मारने वाले डंपर और दो अन्य डंपर टकइया गांव के पास पकड़ लिया। तीनों वाहनों को नवाटेड़ा चौकी पर खड़ा कराया। उधर घायल मोपेड सवार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। एसडीएम ने घायल के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed