फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Science enhances creativity with thinking

Agra News: सोच के साथ सृजन क्षमता बढ़ाता है विज्ञान

Sat, 06 Dec 2025 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Science enhances creativity with thinking
एमडी जैन में आयोजित बाल विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवा
आगरा। एमडी जैन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 53वीं बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने बौद्धिक क्षमता और विज्ञान के प्रति अपनी रुचि का प्रदर्शन किया। कई मॉडलों ने सभी को आकर्षित किया।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल ने विविध वैज्ञानिक मॉडल और टीएलएम का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान एक ओर जहां वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करता है, वहीं दूसरी ओर नवीन तकनीक और सृजनात्मकता को नए आयाम देता है। प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में स्थिर और लाइव डेमो के मॉडल, सीनियर वर्ग में लाइव डेमो मॉडल सराहे गए।
विज्ञापन

अध्यापक वर्ग में शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) के तहत सात प्रमुख विषय क्षेत्रों हरित ऊर्जा, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्रबंधन, चिरस्थायी कृषि, कचरा प्रबंधन एवं प्लास्टिक के विकल्प, उभरती हुई प्रौद्योगिकी पर आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न वर्गों में कुल 84 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के छात्र-छात्राओं ने जूनियर व सीनियर वर्ग, डायट प्रशिक्षुओं एवं शिक्षकों ने शिक्षक वर्ग में प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में प्रो. केपी तिवारी, डॉ. प्रभात किरण वार्ष्णेय, चेतन गौतम, सत्यदेव, डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय, धर्मेंद्र गौतम, रागिनी सक्सेना और गुरशरण श्रीवास्तव शामिल रहे। प्रधानाचार्य जीएल जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. निखिल जैन और अश्वनी जैन ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल वशिष्ठ, एसके सिंह, आलोक जैन, राजीव गोयल, विशाल जैन, सौरभ जैन, अजय पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed