फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School vandalized stone pelted car set on fire in agra up news

Agra News: स्कूल में तोड़फोड़-पथराव, कार में लगाई आग; संचालक ने भागकर जान बचाई

Fri, 07 Jul 2023 06:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Jul 2023 06:33 AM IST
सार

स्कूल पर रात को हमला बोला गया। आरोपियों ने जमकर उत्पात मचाया। खिड़की दरवाजे तोड़ दिए, इसके बाद वहां खड़ी दो कारों में आग लगा दी। 
 

विज्ञापन
School vandalized stone pelted car set on fire in agra up news
थाना पिनाहट आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना पिनाहट के गांव देवगढ़ के एमएल हाईटेक स्कूल में हिस्सेदारी के विवाद में बुधवार रात तोड़फोड़ की गई। परिसर में खड़ी कार में आग लगा दी गई। जानकारी पर संचालक पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने पथराव कर दिया। डंडे लेकर मारने के लिए दौड़े। आरोप गांव के ही एक परिवार पर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

ये है मामला 

गैलाना निवासी महेश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एमएल हाईटेक स्कूल देवगढ़ के प्रबंधक हैं। गांव के मुन्नालाल और उनका बेटा पंकज आए दिन स्कूल बंद करने और जान से मारने की धमकी देते हैं। कुछ दिन पहले स्कूल में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। स्कूल के कैमरे भी तोड़ दिए थे।

ये भी पढ़ें -  पोस्टमार्टम गृह पर बदल दीं लाशें: लापरवाह पर कार्रवाई नहीं, 48 घंटे बाद विष्णु का हुआ अंतिम संस्कार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में लगा दी आग

बुधवार आधी रात फिर दोनों ने स्कूल परिसर में खड़ी कार में आग लगा दी। सूचना पर बाइक से वह पहुंचे तो कार से आग की लपटें उठ रही थीं। शोर मचाने पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। जान से मारने की नीयत से पत्थर और डंडा लेकर पीछा कर दिया। गांव के लोगों के आने के बाद पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें - Agra Crime: घर में घुसकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला, पांच के खिलाफ केस दर्ज
 
विज्ञापन

पुलिस को देख भागे आरोपी 

सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। वहीं आरोपी पक्ष के पंकज ने बताया कि स्कूल में उनकी 50 फीसदी की हिस्सेदारी है। उसी के विवाद में आरोप लगाया गया है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। थानाध्यक्ष पिनाहट नीरज पवार ने बताया कि महेश सिंह की तहरीर पर पंकज और मुन्नालाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed