{"_id":"64a75ea9ba61d6bc1102f103","slug":"young-man-was-beaten-to-death-case-was-registered-against-five-in-agra-up-news-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: घर में घुसकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला, पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: घर में घुसकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला, पांच के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 07 Jul 2023 06:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Jul 2023 06:09 AM IST
सार
युवक घर पर अकेला था। उसी दौरान कुछ लोग घर में घुस आए। बताया गया है कि आरोपियों ने उसे जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज की राधे वाली गली में बृहस्पतिवार शाम को पुराने विवाद में नामजद लोगों ने घर में घुसकर सोनू (28) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपी हाथ नहीं आए हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक के गले पर चोट का निशान है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने पहले आया था घर
राधे वाली गली, सराय ख्वाजा निवासी साेनू हैदराबाद की कंपनी में काम करता था। दो महीने पहले घर आया था। तब से काम पर नहीं गया था। बृहस्पतिवार शाम को चार बजे वह घर में था। मां सुनीता देवी और बड़ा भाई बॉबी पड़ोस में गए थे। मां ने पुलिस को बताया कि जब लौटकर आए तो सोनू मरणासन्न हालत में पड़ा था। आसपास के लोगों ने बताया कि सुनील, महीपाल, विशाल, राहुल व सुनील घर में घुसे थे। उन्होंने बेवजह ही सोनू को पीटा था। उसके जमीन पर गिरने के बाद घर से भाग निकले। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
नशेबाजी को लेकर हो गया था विवाद
सोनू का चार जुलाई को महिपाल से नशेबाजी को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में हत्या का आरोप लगाया गया है। एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने बताया कि शाम तकरीबन छह बजे पुलिस को सूचना मिली थी। घटनास्थल पर जांच की गई। मृतक के गले पर निशान था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के भाई बाॅबी ने तहरीर दी है। पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है कि वह घर में नहीं मिले हैं। परिजन ने यही बताया कि वह काम पर गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन