{"_id":"64a76465fa35a826e6095966","slug":"school-vandalized-stone-pelted-car-set-on-fire-in-agra-up-news-2023-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्कूल में तोड़फोड़-पथराव, कार में लगाई आग; संचालक ने भागकर जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्कूल में तोड़फोड़-पथराव, कार में लगाई आग; संचालक ने भागकर जान बचाई
Fri, 07 Jul 2023 06:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Jul 2023 06:33 AM IST
सार
स्कूल पर रात को हमला बोला गया। आरोपियों ने जमकर उत्पात मचाया। खिड़की दरवाजे तोड़ दिए, इसके बाद वहां खड़ी दो कारों में आग लगा दी।
विज्ञापन
थाना पिनाहट आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना पिनाहट के गांव देवगढ़ के एमएल हाईटेक स्कूल में हिस्सेदारी के विवाद में बुधवार रात तोड़फोड़ की गई। परिसर में खड़ी कार में आग लगा दी गई। जानकारी पर संचालक पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने पथराव कर दिया। डंडे लेकर मारने के लिए दौड़े। आरोप गांव के ही एक परिवार पर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
ये है मामला
गैलाना निवासी महेश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एमएल हाईटेक स्कूल देवगढ़ के प्रबंधक हैं। गांव के मुन्नालाल और उनका बेटा पंकज आए दिन स्कूल बंद करने और जान से मारने की धमकी देते हैं। कुछ दिन पहले स्कूल में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। स्कूल के कैमरे भी तोड़ दिए थे।ये भी पढ़ें - पोस्टमार्टम गृह पर बदल दीं लाशें: लापरवाह पर कार्रवाई नहीं, 48 घंटे बाद विष्णु का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में लगा दी आग
बुधवार आधी रात फिर दोनों ने स्कूल परिसर में खड़ी कार में आग लगा दी। सूचना पर बाइक से वह पहुंचे तो कार से आग की लपटें उठ रही थीं। शोर मचाने पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। जान से मारने की नीयत से पत्थर और डंडा लेकर पीछा कर दिया। गांव के लोगों के आने के बाद पुलिस को सूचना दी।ये भी पढ़ें - Agra Crime: घर में घुसकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला, पांच के खिलाफ केस दर्ज