{"_id":"694580a03eb8806d300ff052","slug":"school-timings-have-been-changed-due-to-cold-weather-in-agra-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Timing Change in UP: आगरा में कक्षा आठवीं तक स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे जाना होगा; जानें निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Timing Change in UP: आगरा में कक्षा आठवीं तक स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे जाना होगा; जानें निर्देश
Fri, 19 Dec 2025 10:13 PM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 19 Dec 2025 10:13 PM IST
सार
सर्दी के प्रभाव को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इसको लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
स्कूलों का समय बदला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में पिछले कुछ दिनों से सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार को प्रशासन की ओर स्कूलों की छुट्टी कर दी गई थी। अब शनिवार से स्कूल खुलेंगे। लेकिन स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार आगरा में चल रही शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में कक्षा एक से आठ तक समस्त स्कूलों का संचालन 20 दिसंबर, शनिवार से अग्रिम आदेशों तक सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा।
आदेश के अनुसार समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य समस्त बोर्ड के विद्यालयों के समय में बदलाव रहेगा।