फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sawan Somwar 2022 prathvinath mahadev mandir mela starts in agra

Sawan Somwar 2022: आगरा के पृथ्वीनाथ मंदिर पर आस्था का मेला, आज उमड़ेगी शिवभक्तों की भीड़

Mon, 08 Aug 2022 12:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Aug 2022 12:21 AM IST
सार

आगरा के पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर रविवार शाम से मेला शुरू हो गया। सोमवार को मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ेगा। तड़के चार बजे से भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Sawan Somwar 2022 prathvinath mahadev mandir mela starts in agra
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर मेला शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में श्रावण मास के चौथे सोमवार पर पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक का क्रम तड़के चार बजे से शुरू होगा। शिव के भक्त बेलपत्र, धतूरा, शहद, घी, इत्र अर्पित करके बाबा भोलेनाथ का गुणगान करेंगे। महाआरती के साथ ही छप्पन भोग के दर्शन भी होंगे। रविवार शाम से पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर मेला शुरू हो गया। 

विज्ञापन


रविवार को मंदिर के महंत अजय राजौरिया ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बाबा पृथ्वीनाथ का भोग लगाकर हर-हर महादेव के जयकारों के बीच आरती की गई। महंत ने बताया कि सोमवार तड़के रुद्राभिषेक और मंगला आरती के बाद चार बजे मंदिर के पट दर्शन के लिए खुल जाएंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद भक्तों की ओर से जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक होंगे। शाम पांच बजे, रात आठ बजे आरती की जाएगी। शयन आरती रात 12 बजे की जाएगी, जिसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर में सोमवार शाम के समय छप्पन भोग की झांकी भी सजाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वीनाथ मेला शुरू

रविवार शाम पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर महंत अजय राजौरिया, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा नेता केके भारद्वाज, बीना लवानियां, अलौकिक उपाध्याय ने पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। उमा शंकर माहौर, वीरेंद्र श्रीवास्तव, विजय खंडेलवाल, विवेक वर्मा, अजय शर्मा, हेमंत कुमार अग्रवाल, हेमंत दीक्षित आदि भी मौजूद रहे।

सज गईं दुकानें

मेले में खिलौने, साज-सज्जा व दैनिक उपयोग के सामान, खान-पान की दुकानें रविवार की शाम से ही सजा दी गईं। बारिश के कारण कुछ दिक्कतें भी आईं। प्रशासन ने मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है। सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार पर दो डीएफएमडी लगाई गई हैं। इसके साथ ही बेरीकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed