{"_id":"5f0c47eb8ebc3e63725ae08e","slug":"sawan-mainpuri-news-agr4501997192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदेश्वर धाम आने वालों की हर मुराद होती है पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदेश्वर धाम आने वालों की हर मुराद होती है पूरी
विज्ञापन
13एमएनपी-02-चांदेश्वर मंदिर में पूजा के लिए कतार में लगे लोग
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर की उत्तर दिशा में ईशन नदी के किनारे प्राचीन शिवालय चांदेश्वर धाम स्थित है। इस मंदिर में वर्षभर धार्मिक आयोजन चलते रहते हैं। दूर-दराज इलाकों से भक्त पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। सावन में इस मंदिर का महत्व और भी बढ़ जाता है। सावन में मंदिर पर मेला लगता है। कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते जहां शहर के अन्य शिव मंदिर बंद हैं, वहीं चांदेश्वर मंदिर में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
मंदिर के पुजारी सर्वात्मानंद बताते हैं कि मंदिर का निर्माण 200 साल पहले संतों ने वर्षों तक चांदेश्वर महाराज की तपस्या करने के पश्चात कराया था। करीब दो एकड़ जमीन में बने इस मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का मंदिर भी बनाया गया है। पुजारी बताते हैं कि जिस समय मंदिर का निर्माण हुआ था। उस समय यहां आसपास कोई मकान नहीं था। यहां संत लोग तप किया करते थे। संतों ने अपने तप के बल पर ही इस मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर के गर्भगृह में काले पत्थर की शिवलिंग व नंदी स्थापित हैं। परिसर में अन्य देवों की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं।
साल के हर सोमवार को यहां पहुंचते हैं भक्त
चांदेश्वर धाम मंदिर शहर ही नहीं जिले के शिव भक्तों की पहली पसंद है। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्घालु इस मंदिर में पहुंचते हैं। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था खुद भक्तों के हाथ ही में होती है। भक्त लाइन में लगकर ही पूजन करते हैं।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के कारण मंदिर बंद रहता है। कुछ भक्त आ जाते हैं तो वह सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ही पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। - सर्वात्मानंद, पुजारी