फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanitation worker suspended for marrying second time

Agra News: दूसरी शादी करने पर सफाई कर्मी आ निलंबित

Tue, 11 Mar 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 11 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sanitation worker suspended for marrying second time
कासगंज। सहावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमालपुर में तैनात सफाई कर्मी को दूसरी शादी करना मंहगा पड़ गया। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने पत्नी की शिकायत पर सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया। ग्राम पंचायत जमालपुर में तैनात सफाई कर्मी मनोज कुमार ने अपनी पत्नी और एक बेटी को छोड़ दिया। पत्नी के मायके पक्ष ने उसे कई बार समझाया। इसके बाद भी वह पत्नी और बेटी को साथ रखने के लिए राजी नहीं हुआ। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी की जानकारी होने पर पहली पत्नी ने जिला पंचायत राज अधिकारी से शिकायत की। मामले को संज्ञान में लेने के बाद डीपीआरओ देवेंद्र सिंह ने सफाई कर्मी से स्पष्टीकरण मांगा। नोटिस भेजने के बाद भी उसने अपना कोई भी जवाब पंचायती राज विभाग में नहीं दिया। डीपीआरओ ने पहली पत्नी के साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई कर उसे निलंबित कर दिया। डीपीआरओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत सफाई कर्मी ने पहली पत्नी रहते दूसरा विवाह कर लिया। नोटिस भेजकर उससे स्पष्टीकरण मांगा गया। स्पष्टीकरण न देने पर पत्नी द्वारा दिए गए साक्ष्य के आधार पर उसे निलंबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed